अमृतसर| ट्रैफिक एजुकेशन सैल के प्रभारी एसआई दलजीत सिंह व उनकी टीम ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के साथ गोल्डन गेट पर लोगों को यातायात नियमों के बोर जागरूक किया। छात्रों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को हेल्मेट लगाने-सीट बेल्ट बांधने व रेड लाइट नियमों का पालना करने की सीख दी। रोड शो भी आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा व अन्य मौजूद रहे।


