ट्रैफिक व्यवस्था: अतिक्रमण करने पर 3 नोटिस के बाद पर्चा दर्ज होगा

लुधियाना| शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस ने अधिक व्यस्त रास्तों पर स्थित दुकानों, मॉल्स और अन्य व्यापारिक संस्थाओं से बैठक की और उन्हें आवश्यक कदम उठाने के लिए अपील की। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार, होटल, ढाबा या अन्य व्यापारिक संस्थान अपने सामान को सड़कों पर नहीं रखता, तो उसे सप्ताह दर सप्ताह तीन नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी यदि स्थिति में कोई सुधार नहीं होता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक परमिंदर सिंह भंडाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शहर में पहले से 40 वाहन और 40 मोटरसाइकिलों का संचालन था। इसके साथ ही अब 10 नई इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल्स भी जोड़ी गई हैं। शहर के 10 और व्यस्त स्थानों पर ट्रैफिक हट बनाए जा रहे हैं, जहां 24 घंटे ट्रैफिक कर्मी तैनात रहेंगे। इन स्थानों पर मुख्य रूप से दुकानदारों, होटल, ढाबों, अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों के संचालकों से रोजाना बैठकें की जाएंगी ताकि उन्हें ट्रैफिक व्यवस्था के प्रति जागरूक किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *