ट्रैफिक समस्या और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक की मांग

रायगड़ा| रायगड़ा शहर और आसपास के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन-ब-दिन बढ़ती ट्रैफिक अराजकता और दुर्घटनाओं ने आम लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है। अनियमित पार्किंग, बेपरवाह ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाना और अन्य कारणों से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसके शिकार हो रहे हैं छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग, मरीज और आम नागरिक। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगड़ा जिला विकास मंच के अध्यक्ष दयानंद खड़ंगा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रायगड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के खतरनाक स्थानों पर तुरंत ट्रैफिक पुलिस तैनाती, शहर के अंदर नए ट्रैफिक पोस्ट की स्थापना, शॉपिंग मॉल और व्यस्त इलाकों में नो पार्किंग जोन घोषित कर सख्त चेकिंग और जुर्माना की मांग की। साथ ही दुर्घटना संभावित जगहों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और सीसीटीवी कैमरा लगाना, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित शराब की दुकानों का स्थानांतरण, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर सुनील कुमार पाढ़ी, सुरेश साहू, उपदेष्टा नंद किशोर चौधरी, टीवीएन राव, मनोज साहू, अशोक महाराणा, जी ब्रह्माजी सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *