“ट्रैश टू ट्रेज़र’ बच्चों और माताओं ने बेकार पड़ी वस्तुओं से परिधान बनाए

भास्कर न्यूज | जालंधर मॉडल टाउन स्थित एपीजे रिदम किंडर वर्ल्ड में शनिवार को ‘कॉसप्ले-ए फैंसी ड्रेस एंड टैलेंट शो’ का शानदार आयोजन किया। एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की प्रेसिडेंट सुषमा पॉल बर्लिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “ट्रैश टू ट्रेज़र” था, जिसके तहत बच्चों और उनकी माताओं ने बेकार पड़ी वस्तुओं से बेहद रचनात्मक परिधान तैयार कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने न केवल अपनी वेशभूषा के महत्व को समझाया, बल्कि एकल नृत्य, गायन और कहानी-कथन जैसी प्रतिभाओं से सभी का मन मोह लिया। समारोह में एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मिकी वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक समूह से 5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों निवृति, अविराज महाजन, कियांशा बुधिराजा, कृषिव सहगल, मानन्या, मानविका कोहली, कनिका खन्ना, रैना राव, ओमिशा और महरीन को पदक देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और उपहार भेंट किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदेल ने विजेताओं को बधाई देते हुए बच्चों के आत्मविश्वास और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *