डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन गेट के सामने एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रोले के पीछे से घुस गई। हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में नया बस स्टैंड से तहसील चौराहे के बीच सोमवार रात को हादसा हुआ। ट्रोला बस स्टैंड की ओर से तहसील चौराहे की ओर जा रहा था। पुलिस लाइन गेट के सामने स्पीड ब्रेकर पर ट्रोले ने ब्रेक लगाए। उसी समय पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई। कार की स्पीड ज्यादा होने से सीधे ट्रोले के पीछे घुस गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। वहीं शहर की प्रमुख सड़क होने से लोगों की भीड़ लग गई। कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी रुक गया, लेकिन पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक शुरू करवाया।


