ठंडी जलेबी देने पर हुई हिंसक झड़प, दोनों पक्षों के 2 लोग जख्मी, जांच जारी

जलेबी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना रविवार रात 9 बजे गांव भटिया की है, जब ठंडी जलेबी देने को लेकर हलवाई और कसाई परिवार के बीच मारपीट हो गई। विवाद में दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हुए हैं।पहले पक्ष से हलवाई रोहित पासवान (42) ने बताया कि उनकी दुकान भटिया चौक पर है। रात 8 बजे पड़ोसी कसाई धर्मेंद्र उनकी दुकान पर जलेबी लेने आया। धर्मेंद्र ने ठंडी जलेबी मिलने पर उनकी पत्नी सविता पासवान के साथ बदतमीजी की। सविता ने जब इसका विरोध किया तो धर्मेंद्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में बहसबाजी मारपीट में बदल गई।
दूसरे पक्ष से कसाई की दुकान के मालिक रविंदर का कहना है कि पहले हलवाई रोहित पासवान की ओर से गाली-गलौज और उनकी दुकान में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान उनके भाई धर्मेंद्र (42) घायल हो गए। विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया। हलवाई पक्ष से रोहित और उनकी पत्नी सविता, जबकि कसाई पक्ष से धर्मेंद्र घायल हुए हैं। दोनों पक्ष घटना के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे और मेडिकल जांच के बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *