ठंडी हवाओं से राहत, सर्दी का असर बरकरार:सुबह के समय गाड़ियों पर जमी बर्फ, लेकसिटी में तापमान पांच डिग्री से नीचे

उदयपुर शहर में ठंडी हवाएं थमने से राहत मिली लेकिन सर्दी का असर बरकरार है। न्यूनतम तापमान अब भी पांच डिग्री से नीचे है। बीती रात को शहर का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले दिनों से ठंडी हवाओं से सुबह और शाम के समय सर्दी की चमक ज्यादा थी। मौसम केंद्र डबोक के अनुसार उदयपुर शहर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में दो डिग्री से अधिक तो रात के तापमान में आधा डिग्री का इजाफा हुआ है। उदयपुर शहर के डबोक एयरपोर्ट रोड स्थित बेड़वास में गाड़ियों पर सुबह के समय बर्फ जम गई। बेड़वास निवासी दीपक माली ने बताया कि उनके घर के बाहर स्कूटी की सीट पर बर्फ की परत जम गई। सीटीएई कॉलेज में स्थित मैदानी इलाकों की फसलों पर दो दिन से तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया जा रहा है। रविवार को यह तापमान (-0.5) डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जब-जब हवाएं जोर पकड़ेगी सर्दी बढ़ेगी ऐसी में सर्द हवाएं कम होने से दो-तीन दिन तापमान में हल्की बढोतरी के साथ सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *