ठंड में बारिश जैसा मौमस, देर शाम हुई बारिश

जांजगीर| जिले में शनिवार को देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आस पास रहा। पूरे दिन ठंड गायब रही। इसके बाद देर शाम मौसम बदला और तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र से आ रही नमी के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। हवा में नमी बढ़ने से कई जिलों में तापमान बढ़ गया है। जनवरी में रात का तापमान गिर सकता है। बारिश होने के बाद धान खरीदी केंद्र में धान को बचाने की जद्दोजहद जारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *