नईगढ़ी नगर में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत देने के लिए नगरपालिका ने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। रविवार को हुई रिमझिम बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को यह घटकर क्रमशः 18.2 और 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए नगरपालिका ने अस्पताल परिसर और बस स्टैंड चौराहे जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए हैं। इस व्यवस्था से दूर-दराज से आने वाले यात्रियों और मरीजों के परिजनों को काफी राहत मिली है। नगरपालिका की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सराहना की है। उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमंत त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह कदम आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


