ठाकुरगांव | कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की ओर से मंगलवार को पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह (जनवरी-फरवरी) 2026 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। ठाकुरगांव के पशुपालकों के बीच यह अभियान पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बुद्धदेव नाग के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर डॉ नाग ने उपस्थित किसानों को पशुधन की देखरेख व उनमें होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव का उपाय के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर बैद्यनाथ ठाकुर, मनोज महतो, रमजान, रामचन्द्र महतो, मुकेश महतो फारूक अंसारी, गुलाब साहू, अनूप साहू समेत दर्जनों पशुपालक उपस्थित थे।


