ठाकुरगांव में वक्फ संशोधन के विरोध में बनाई मानव शृंखला

ठाकुरगांव | इतेहादुल अंजना कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के विरोध में बरौदी से मोहनपुर कब्रिस्तान तक मानव शृंखला बनाई गई। इसमें बरौदी, खखरा, मोहनपुर, ठाकुरगांव, पतराटोली सहित आसपास के गांव से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। मजलिसे ओलमा झारखंड के मजाहिरी हाजी सदर मौलाना साबिर हुसैन ने कहा कि वक्फ हमारा धार्मिक मामला है, इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई है। कार्यक्रम का नेतृत्व इतेहादुल अंजना कमेटी के सदर एजाज अंसारी और संचालन सेकेट्ररी अनिसुल रहमान ने किया। कार्यक्रम में अहमद मौलवी साहब, अताउल्लाह अंसारी,मंजूर अंसारी, जैनुल अंसारी, मजिद अंसारी, अमन राज,जाकिर अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, युनूस अंसारी, सरवर आलम, जावेद अख्तर, अफाक अंसारी, कयूम अंसारी, मोबिन अंसारी सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *