रांची | स्वतंत्रता सेनानी बड़कागढ़ के शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का 16 अप्रैल को एचईसी सेक्टर 3 चौक पार्क में समारोह का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। समारोह का आयोजन जिला प्रशासन, झारखंड सेनानी कोष गृह मंत्रालय झारखंड और सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल होंगे। ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन में अमर शहीद ठाकुर, विश्वनाथ शाहदेव, फाउंडेशन ट्रस्ट का भी सहयोग रहेगा।