ठिकाने बदलकर काट रहा था फरारी,5 हजार का इनामी पकड़ा:खाद के कट्टों के बीच छुपाकर ले जा रहा था डोडा पोस्त; 6 महीने से चल रहा था फरार

जोधपुर की राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 6 महीने से डोडापोस्त मामले में फरार चल रहा था। आरोपी खाद के कट्टों के बीच डोडा पोस्त छुपाकर ले जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलकर रह रहा था। प्रकरण में आरोपी दल्लाराम पुत्र नारायणराम, निवासी धुंधवालों की ढाणी, उन्दू काश्मीर, थाना शिव, जिला बाड़मेर घटना के बाद से फरार चल रहा था। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। पुलिस ने मिनी ट्रक को रुकवाया तो आरोपी हो गया था फरार पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2025 को राजीव गांधी नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम जोधपुर पश्चिम ने संयुक्त रूप से जैसलमेर हाईवे पर कार्रवाई को अंजाम दिया था। पुलिस ने भादरवा बेरा के पास सिंगल सुपर फॉस्फेट खाद के कट्टों से भरे एक मिनी ट्रक को रुकवाया, तब आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। पुलिस को तलाशी के दौरान खाद के कट्टों के बीच डोडा पोस्त के 53 कट्टे मिले, जिनका कुल वजन 1058 किलोग्राम पाया गया। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। वारंट जारी, ठिकाने बदलकर काट रहा था फरारी आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 37 के तहत वारंट भी जारी किया गया था औरा उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजीव गांधी नगर थाना पुलिस व डीएसटी बाड़मेर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और संभावित साथियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रोशन मीणा तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त पश्चिम रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्रपालसिंह व डीएसटी बाड़मेर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *