झारखंड में ठंड और कनकनी बढ़ गई है। लेकिन, राज्य के 9.20 लाख गरीबों के लिए यह ठंड काफी कष्टकारी होने वाला है। उन तक सरकारी कंबल पहुंचने में अभी 15 दिन लग सकते हैं। जानकारी के अनुसार सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने कंबल खरीद का टेंडर फाइनल कर लिया है। दो फर्म ओम शक्ति टेक्सटाइल्स पानीपत और बिहारी लाल चौधरी ट्रेड लिंक प्रालि. धनबाद को कंबल सप्लाई का काम मिला है। दोनों फर्म राज्य के 24 जिलों में 9 लाख 20 हजार 245 कंबलों की आपूर्ति करेंगे। लेकिन, किसी जिले में कंबल की आपूर्ति नहीं की गई है। कंबल मिलने व गरीबों को बांटने में अभी 15 दिन का और समय लग सकता है। जिला कंबल रांची 81297 गुमला 28600 खूंटी 14838 लोहरदगा 12882 सिमडेगा 16726 प.सिंहभूम 41910 जिला कंबल सरायकेला 29711 पलामू 54115 गढ़वा 36901 लातेहार 20280 रामगढ़ 26500 पू. सिंहभूम 63992 जिला कंबल हजारीबाग 48386 बोकारो 57531 धनबाद 73540 गिरिडीह 68220 चतरा 29093 कोडरमा 19981 जिला कंबल दुमका 36863 साहिबगंज 32096 देवघर 41623 पाकुड़ 25118 जामताड़ा 22067 गोड्डा 36643 सरायकेला 8.9 डिग्री देवघर 7.3 डिग्री चाईबासा 9.6डिग्री कांके 5.0 डिग्री बोकारो 8.1डिग्री गढ़वा 5.4डिग्री डालटनगंज 8.3 डिग्री हजारीबाग 7.2डिग्री जमशेदपुर 9.3 0 रांची सहित राज्यभर में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट हुई है। दिन में धूप निकलने के बावजूद कनकनी वाली ठंड लग रही है। नौ जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। सबसे कम तापमान रांची के कांके और मैक्लुस्कीगंज में 5 डिग्री दर्ज किया गया। बोकारो थर्मल में पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8.1 डिग्री और गढ़वा में 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में ठंड और सताने वाली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के 10 जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, और बोकारो में यलो अलर्ट जारी किया गया। उत्तरी-पछुआ हवा चलने से कनकनी भी बढ़ेगी। 30 करोड़ का बजट, एक कंबल की कीमत 326 रुपए कंबल की खरीदारी का बजट 30 करोड़ रुपए है। पिछली बार भी यह बजट 30 करोड़ रुपए ही था। इस बार के टेंडर में तय हुआ है कि एक कंबल के लिए 326 रुपए पेमेंट होगा। आपूर्ति के बाद जिला स्तर पर इसका वितरण होगा। पहले कंबलों की खरीद जिला स्तर पर होती थी। मौसमवाणी… शाम-सुबह में छाया रहेगा कोहरा राज्यभर में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम और रात में धुंध रहेगी।। 9,20,245 कंबल बंटेंगे… रांची में सबसे ज्यादा 81 हजार गढ़वा का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा ठंड का सितम… 9 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, शीतलहर का यलो अलर्ट जारी