गढ़वा | डंडा थाना क्षेत्र के भिखही मोड़ के पास सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन छात्र घायल हो गए। घायलों में पपरवा गांव निवासी अजय चौधरी का पुत्र अंशु कुमार (16 वर्ष) वर्ष, राधेश्याम चौधरी का पुत्र रोशन कुमार (15 वर्ष) और बोगासी गांव निवासी विष्णु देव चौधरी का पुत्र करनल कुमार (15 वर्ष) शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया कि उक्त तीनों अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिखही हाई स्कूल में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने के लिए गए हुए थे। वापस लौटने के क्रम में भीखही मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सभी घायलों को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है। बता दें कि रफ्तार के कारण इन दिनों दुर्घटनाएं बढ़ी हैं।


