डंपर ने कार को मारी टक्कर, तीन की मौत:बजरी से भरे डंपर से हुई आमने-सामने भिड़ंत, दो ने मौके पर तोड़ा दम, बच्ची समेत दो घायल

भीलवाड़ा में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की इलाज के दौरान जान चली गई। मामला जिले के बीगोद थाना क्षेत्र का है। बजरी से भरे डंपर और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में बच्ची समेत दो लोग घायल भी हो गए है। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से बिखरा जानकारी के अनुसार इको कार में सवार परिवार भीलवाड़ा के मांडलगढ़ की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बजरी के डंपर ने कार को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरा बिखर गया। इस हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं बच्ची और एक अन्य घायल को इलाज के बाद उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। नेशनल हाईवे पर लगा जाम इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे-758 पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर बीगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ियों को हाईवे से हटा कर ट्रैफिक शुरू करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *