लुधियाना | डकैती के मामले में कोर्ट द्वारा पीओ. (प्रोविजनल ऑर्डर) घोषित किए गए। आरोपी रवि पुत्र दीप वासी कपूरथला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पीओ. स्टाफ के इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया, थाना शिमलापुरी की पुलिस ने 2021 में रवि के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। इसके बाद, कोर्ट ने 2023 में आरोपी को पी.ओ. घोषित कर दिया था। हालांकि, आरोपी रवि किसी अन्य मामले में पहले ही जेल में बंद था। उसे पुलिस ने केंद्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर भेजा गया। रवि की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बताया कि अब आरोपी से मामले में पूछताछ की जाएगी।


