भास्कर न्यूज |लुधियाना डकैती के केस में नामजद एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सोमवार को पी ओ विभाग की टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी मंगली टांडा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बलजिंदर सिंह के खिलाफ साल 2019 में थाना सलेम टाबरी में डकैती का केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिस कारण लुधियाना कोर्ट के जज बरिंदर सिंह रमाना ने उसे 15 अप्रैल, 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पी.ओ स्टाफ इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार को इनपुट मिला कि बलजिंदर सिंह अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।


