डकैती के दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी:कोडरमा में कनपटी पर पिस्टल सटा लूट ली थी ढाई लाख की संपत्ति

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरियावां स्थित एक घर में हुए डकैती का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। डकैती में संलिप्त दो लोगों को तिलैया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिकंदर भुइयां और प्रदीप नायक शामिल है। मामले को लेकर एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियामा स्थित भीम राव अम्बेडकर चौक निवासी देवंती देवी द्वारा तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनके घर में डकैती हुई है। 15 दिसंबर की रात को 12 से 15 की संख्या में कुछ लोग हथियार से लैस उनके घर में घुस गए और लगभग ढाई लाख रुपए का जेवर व नगदी लूट ले गए। उन्होंने महिला की कनपटी पर पिस्टल सटा कर डकैती की थी। इसके बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृतव में एक विशेष दल का गठन कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। इसके बाद मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र के रामपुर बसरिया से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *