कवर्धा| डड़सेना कलार समाज कबीरधाम की बैठक 1 मार्च को होगी। राजमहल कॉलोनी स्थित सामाजिक भवन में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक समाज के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र जायसवाल के निर्देशानुसार बुलाई गई है। बैठक में आगामी सामाजिक निर्वाचन के संबंध में जिलाध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों से विचार व मार्गदर्शन आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही वार्षिक सम्मेलन 2025 की समीक्षा भी की जाएगी। अन्य विषयों पर चर्चा जिलाध्यक्ष की अनुमति से होगी। समाज के सभी जिला पदाधिकारी, चारों परिक्षेत्र के पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।


