डबरा शहर में शनिवार, 21 फरवरी 2026 को बिजली कंपनी चार घंटे का मेंटेनेंस कट लेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के मुताबिक, 11 केवी सुभाषगंज फीडर पर डीटीआर मीटर की मरम्मत और तारों (कंडक्टर) को बदलने का काम किया जाना है। इस जरूरी रखरखाव की वजह से सप्लाई बंद करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में बिजली की समस्या न हो। ये इलाके रहेंगे प्रभावित बिजली गुल रहने से शहर के कई व्यस्त क्षेत्र प्रभावित होंगे। मुख्य रूप से सुभाषगंज, सराफा, जंगीपुरा और नगर पालिका के आसपास का इलाका प्रभावित रहेगा। इसके अलावा कृष्णपुरा, रेलवे पुल के नीचे का दोनों तरफ का क्षेत्र और गोयल गैस एजेंसी के आसपास रहने वाले लोगों को भी चार घंटे बिना बिजली के रहना होगा। समय में हो सकता है बदलाव कंपनी ने यह भी साफ किया है कि काम की स्थिति को देखते हुए कटौती के समय को थोड़ा कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले ही निपटा लें।


