डीग जिले के पहाड़ी में 2 मर्डर के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस 10 साल से नहीं पकड़ पाई। जिसके बाद आज मृतक के परिजन आईजी से मिलने के लिए उनके ऑफिस पहुंचे। दो गांव के लोगों के हुए झगड़े में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से आरोपी फरार हैं। 2 अप्रैल 2015 की घटना तालीम ने बताया कि घटना 2 अप्रैल 2015 की है। पहाड़ी इलाके के नांगल गांव में काफी क्रेशर हैं। वहां पर हमारे गांव धौलेट के लोग काम करने के लिए जाते थे। उन्हीं क्रेशर प्लांट पर नांगल गांव के लोग भी काम करते थे। वहां पर मेरे ताऊ का लड़का हामिद भी जाता था। 2 अप्रैल को नांगल गांव के लोग और धौलेट गांव के लोगों में क्रेशर पर काम करने को लेकर झगड़ा हो गया। गोली मारकर की थी हत्या दोनों गांव के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान युसूफ, रुजदार और उमरदीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर धौलेट गांव के लोगों को बहुत पीटा था। इन तीनों ने मौके पर फायरिंग कर दी। गोली तालीम के भाई हामिद और गांव के व्यक्ति हनीफ को लगी। 10 साल से फरार तीन आरोपी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 अप्रैल 2015 को तालीम के परिजनों ने घटना की FIR पहाड़ी थाने में करवाई। FIR दर्ज करवाए 10 साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन, पुलिस ने अभी तक इस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जब भी हामिद के परिजन थाने जाते हैं तो, पुलिस कहती हैं कि आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।


