डबवाली के आढ़ती समेत तीन की मौत, चार घायल:पटियाला में दो कारों की भिड़ंत, चंडीगढ़ से लौट रहा था परिवार

पंजाब के पटियाला में राजपुरा के पास दो कारों की भिड़ंत में सिरसा जिले के डबवाली के आढ़ती पवन बब्बर, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जानकारी के अनुसार डबवाली की अनाज मंडी में मैं ओम प्रकाश पवन कुमार फर्म के मालिक पवन बब्बर अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोपहर करीब 2 बजे वे चंडीगढ़ से लौट रहे थे। राजपुरा से पटियाला के बीच उनकी कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई। बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई गाड़ियां हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने पवन बब्बर, उनकी पत्नी और बेटे को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों के शवों को शवगृह में रखा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *