डल्लेवाल ने सीएम मान की चुनौताी स्वीकारी:मीडिया के सामने डिबेट करेंगे; हमसे पूछ कर हरियाणा को 4 हजार क्यूसिक पानी नहीं दिया

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज मंगलवार बठिंडा में सीवरेज पाइपलाइन परियोजना का विरोध करने वाले कई किसानों को जेल में डालने के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के हक में पहुंचे डल्लेवाल ने बीते दिनों सीएम भगवंत मान की डिबेट को स्वीकार कर लिया है और कहा है कि ये डिबेट मीडिया के सामने होनी चाहिए। गौरतलब है कि बीते दिनों किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट करने के बाद सीएम मान ने डिबेट की चुनौती दी थी। सीएम मान ने कहा था कि ये किसान कभी सड़क मार्ग तो कभी रेल मार्ग ब्लॉक कर देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। आज, बठिंडा में प्रदर्शन करते हुए डल्लेवाल सीएम भगवंत मान पर बरसे। डल्लेवाल ने कहा कि किसानों का प्रदर्शन केंद्र के खिलाफ था। लेकिन पंजाब सरकार ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पहले बैठक के लिए बुलाया और फिर उन्हें अरेस्ट कर लिया। इतना ही नहीं, अब खुद को वह पंजाब के पानी का रखवाला बता रहे हैं। किसान पूछना चाहते हैं कि अब जब हरियाणा को 4 हजार क्यूसिक पानी दिया था तो किसानों से पूछकर दिया था। बठिंडा में किसानों पर कार्रवाई का चल रहा विरोध बठिंडा जिले के घासोखाना गांव में राज्य सरकार की ओर से डाली जा रही सीवरेज पाइपलाइन के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) से जुड़े किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का कहना था कि यह पाइपलाइन रिहायशी इलाके से होकर गुजारी जा रही है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार के लीकेज से ग्रामीणों को गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आरोप है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों को जेल में डाल दिया गया। पिछले कुछ दिनों में 100 से अधिक किसानों को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया है। इनमें से 9 किसान पहले से ही जेल में भूख हड़ताल पर हैं और बीते दिन 5 अन्य किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है और अब कुल 14 किसान अब भूख हड़ताल पर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *