डांगियावास हाइवे पर देर रात बस से भिड़ा ट्रेलर:मैन गेट हुआ क्षतिग्रस्त, इमरजेंसी गेट से बाहर निकली सवारियां, बड़ा हादसा टला

जोधपुर के डांगियावास के निकटवर्ती बिनावास टोल प्लाजा के निकट सड़क हादसा सामने आया। यहां देर रात एक बजे के करीब स्लीपर बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों को इमरजेंसी एग्जिट गेट से बाहर निकाला गया। हादसे में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठी सवारियों के मुताबिक बस में सवार यात्री जोधपुर से जयपुर आ रहे थे। बिनावास टोल प्लाजा के पास ट्रेलर बस से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बस में एंट्री करने वाला गेट क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर बस में बैठी सवारियों को इमरजेंसी गेट के जरिए बाहर निकाला गया। यात्रियों का कहना है कि समय पर सभी को बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा बस में आग भी लग सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *