आमदी| लोक मड़ई महोत्सव का आयोजन आमदी में धूमधाम से हुआ, जिसमें झमाझम रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता में कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी विधायक ओंकार साहू थे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की। विशेष अतिथि में महापौर रामू रोहरा, नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष ज्योति साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक थे। डांस प्रतियोगिता के तहत सामूहिक नृत्य श्रेणी में बड़े साजापाली विजेता बना, युगल नृत्य में जांजगीर-चांपा प्रथम स्थान पर रहा, और एकल नृत्य प्रतियोगिता में देवांशी शर्मा, डोंगरगांव ने बाजी मारी। इस आयोजन में चितेंद्र, कैलाश कुमार, लिलेश पटेल, कीर्तन, शेखर सार्वा, मुकेश, धीरज, देवेंद्र और सुरेन्द्र के साथ त्रिवेणी संगम डांस परिवार का योगदान रहा।


