लोकल बॉडीज मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल ने बुड्द्धा दरिया स्थल और 225 एमएलडी एसटीपी का दौरा किया। पेडा डिपार्टमेंट ने गाय के गोबर के उचित निपटान के लिए बायोगैस प्लांट स्थापित करने की परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिए। नगर निगम ने बायोगैस प्लांट चालू होने तक डेयरी परिसरों से गोबर उठाने के लिए निजी प्लेयर्स को नियुक्त करने का निर्देश दिया। मंत्री डॉ. रवजोत ने डाइंग इंडस्ट्रीज, सीईटीपी व एसटीपी के कामकाज पर नियमित जांच करने के निर्देश जारी किए। लोकल बॉडीज मिनिस्टर और राज्यसभा सांसद ने रविवार को बुड्ढा दरिया स्थल और 225 एमएलडी जमालपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। बुड्ढा दरिया में फेंके जा रहे गोबर की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने पेडा अधिकारियों को हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी परिसरों में बायोगैस प्लांट स्थापित करने की परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। हैबोवाल डेयरी प्लांट में एक बायोगैस प्लांट पहले से ही चालू है और हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में एक अतिरिक्त प्लांट स्थापित किया जाना है। सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक साइट पर आईपीएस स्थापित नहीं होता, तब तक गौशाला पॉइंट से सीवेज कचरे को पंप करने की अस्थायी व्यवस्था की जाए। ठेकेदारों को नियुक्त करने के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी। पीपीसीबी के अधिकारियों को डाइंग इंडस्ट्री सीईटीपी और एसटीपी के कामकाज पर नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए। पीपीसीबी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि इलेक्ट्रोप्लेटिंग उद्योग का कचरा सीवर लाइनों में न डाला जाए। इसमें विधायक दलजीत सिंह भोला, मदन लाल बग्गा, गुरप्रीत गोगी, अशोक पराशर पप्पी, मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, गुरप्रीत खैरा, एमसी कमिश्नर आदित्य डेचलवाल, मुख्य अभियंता रविंदर गर्ग, पीपीसीबी के मुख्य अभियंता आरके रत्रा, पंजाब जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड के प्रमुख अभियंता मुकेश गर्ग सहित अन्य उपस्थित थे। बुड्ढा दरिया को प्रदूषित करने की इजाजत नहीं मंत्री डॉ. रवजोत व सांसद सीचेवाल ने कहा कि राज्य सरकार बुड्ढा दरिया को साफ करने की परियोजना की निगरानी कर रही है। हाल ही में कुछ डेयरी इकाइयों के अवैध सीवर कनेक्शन भी तोड़ दिए गए हैं। सीचेवाल ने कार सेवा के लिए बुड्ढा दरिया स्थल पर तंबू लगाया है।


