डाक विभाग ने चलाया वित्तीय सेवा जागरूकता अभियान

डाक विभाग पूर्वी अनुमंडल रांची द्वारा मंगलवार को अनगड़ा पंचायत सचिवालय में वित्तीय सेवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एसएसपी (डाक) विनोद कुमार पंडित व विशिष्ट अतिथि डाक निरीक्षक सिकंदर प्रधान, डाक अधिदर्शक अरूण गुप्ता, समीर कुमार, लव कुमार व बीएमएस के प्रमंडलीय सचिव रामकुमार दीपक थे। संचालन बसंत महतो ने किया। इसमें डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न तरह की बचत योजना, बीमा योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर एसएसपी विनोद कुमार पंडित ने ग्रामीण डाक कर्मियों को 11 मार्च को आहुत महालोगीन डे में खाता खोलने व निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर पूर्वी डिवीजन को पहले पायदान पर खड़ा करने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *