डालसा सचिव ने किया बालिका आश्रय गृह का निरीक्षण

चतरा | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शम्भु लाल साव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास ने गुरुवार को बालिका आश्रय गृह का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पांच बच्चियां उपस्थित थीं। इस दौरान डालसा सचिव ने बच्चियों के रहने ,खाने की व्यवस्था एवं रजिस्टर की जांच की। उन्होंने बालिका आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया । मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं डॉक्टर उपस्थित थे।इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि बालिका आश्रय गृह का विस्तृत रिपोर्ट झालसा को भेजी जाएगी। यह बालिका आश्रय गृह जिले के चतरा -चौपारण रोड स्थित उंटा में संचालित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *