डिंडौरी की बेटियां बिहार में करेंगी मप्र का प्रतिनिधित्व:68वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन नेशनल प्रतियोगिता 28 से पटना में होगी आयोजित

डिंडौरी में शालेय कैलेंडर 2024-25 में 68वीं खेल कूद रग्बी राष्ट्रीय प्रतियोगिता पटना, (बिहार) में 28 और 29 दिसंबर को आयोजित होनी है। इस प्रतियोगिता में डिंडौरी जिले चार बेटियां और एक बेटा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल अधिकारी पीएस राजपूत ने बताया कि सालिका कुलस्ते पिता फग्गन कुलस्ते, अभिलाषा परस्ते पिता शंकर परस्ते, अंजली पिता शंकर सिंह, गायत्री धूमकेती पिता इंदर सिंह, शब्द पिता विनोद कुमार सीएम राइज स्कूल शहपुरा की छात्राएं पहले ही रग्बी खेल का प्रशिक्षण शहपुरा खेल परिसर में ले रही थीं। शाला स्तर में इन खिलाड़ियों का चयन किया गया था। चयनकर्ताओं की सलाह पर ही खिलाड़ियों ने 21 से 25 दिसंबर तक इंदौर में विशेष कोचिंग ली है। अब ये खिलाड़ी बिहार के पटना में 28 और 29 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इससे पहले ये खिलाड़ी विकासखंड, जिला, संभाग और विभागीय राज्य शालेय राज्य स्तर की कुल सात स्तरों की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *