डिंडौरी के दुकानदारों को एसडीएम की चेतावनी:21 दिसंबर तक सड़क से सामान हटा लें, नहीं तो बलपूर्वक हटाएंगे

डिंडौरी में सोमवार को एसडीएम रामबाबू देवांगन पुलिस टीम के साथ नगर निरीक्षण करने निकले। दुकान के सामने सड़क तक सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों को समझाइश दी और 21 दिसंबर तक सामान नहीं हटाने पर बलपूर्वक सामान हटाने का आदेश दिया। एसडीएम के मुताबिक, दुकानों के सामने सड़क तक फैला कर रखी जाती हैं, इससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कभी-कभी तो ट्रैफिक जाम भी हो जाता है। ये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 152 की उपधारा 1 का उल्लंघन है। दुकानदारों को समझाइश दी गई है कि 21 दिसंबर तक स्वयं ही सामान सड़क से अलग कर लें। दुकान निर्धारित जगह पर लगाएं। 21 दिसंबर के बाद बलपूर्वक सामान हटाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *