डिंडौरी में प्रभारी मंत्री ने ली समीक्षा बैठक:विधायक ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया, मंत्री बोली-विकास कार्यों का डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए

डिंडौरी में रविवार को जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विधायक ओमकार मरकाम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल, किसानों की सिंचाई के लिए नहरों से पानी का मुद्दा उठाया। वहीं करंजिया जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ने नर्मदा से अवैध रेत के उत्खनन का मामला उठाया। विधायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार पर की चर्चा समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, शुद्ध पेयजल, किसानों को बांधो से सिंचाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ग्रामीण इलाको में संचालित शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। मनरेगा योजना से ग्रामीणों को रोजगार न मिलने के कारण पलायन की स्थिति बनी हुई है। शुद्ध पेयजल के लिए गांव-गांव पाइप लाइन बिछाई जा रही है, लेकिन पानी का पता ही नहीं है। विधायक ने प्रभारी मंत्री ने से कहा कि जिले में जगह-जगह अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। आबकारी विभाग गांव में देशी मदिरा बनाने वाले ग्रामीणों पर कार्रवाई कर रही है। ग्रामीण इलाकों में 25 गांव में एक एम्बुलेंस खड़ी की जाए, ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। वहीं करंजिया जनपद अध्यक्ष ने नर्मदा नदी से अवैध रेत के उत्खनन का मुद्दा उठाया। जिले के विकास के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बैठक में समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों से चर्चा हुई है। जिले के विकास का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। डिंडौरी में पर्यटन को लेकर भी बहुत संभावनाएं है। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उस तरफ भी ध्यान दें। पीडब्ल्यूडी विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजिनियर संतोष ठाकुर के खिलाफ ठेकेदार सुरेंद्र प्रसाद ओझा ने रिश्वत लेने की शिकायत की है। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *