डिजिटल अनुशासन अपनाकर सोशल मीडिया की लत से पाएं छुटकारा

भास्कर न्यूज। लुधियाना आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा उपयोग मानसिक तनाव, नींद की कमी और ध्यान भंग जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी समझदारी और अनुशासन अपनाकर इस लत से बाहर निकला जा सकता है। इसके लिए कुछ व्यावहारिक कदम अपनाना जरूरी है। सोशल मीडिया पूरी तरह छो​ड़ना जरूरी नहीं, बल्कि उसका संतुलित उपयोग सीखना महत्वपूर्ण है। जब हम समय का सही प्रबंधन करते हैं और वास्तविक जीवन को प्राथमिकता देते हैं, तो डिजिटल दुनिया पर हमारी निर्भरता अपने आप कम होने लगती है। क्या करें और क्या ना करें: {दिन में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का निश्चित समय तय करें। {मोबाइल की अनावश्यक नोटिफिकेशन बंद कर दें। {सुबह उठते सोशल मीडिया चेक करने की आदत छोड़ें। {सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स रखें। {मोबाइल से गैरजरूरी एप्स हटाएं। {स्क्रीन टाइम ट्रैक करने वाले फीचर का उपयोग करें। खाली समय में किताब पढ़ने की आदत डालें। {किसी खेल या शारीरिक गतिविधि से जुड़ें। {नई हॉबी जैसे पेंटिंग, संगीत या लेखन अपनाएं। {परिवार के साथ रोज कुछ समय बिना फोन के बिताएं। {दोस्तों से आमने-सामने मिलना बढ़ाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *