डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर क्राइम की जानकारी दी:एक्सपर्ट ने स्टूडेंट्स को बताए धोखाधड़ी-ठगी से बचने के तरीके

सवाई माधोपुर में साइबर क्राइम के मामलों के विशेषज्ञों ने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट समेत सभी तरह की ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानाकरी दी और बचाव के उपाय भी बताए। शहर के शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह लॉ कॉलेज में शुक्रवार को साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। साइबर कानूनों की दी जानकारी सचिव समीक्षा गौतम ने बताया- कम्प्यूटर, मोबाइल और दूसरे डिजिटल उपकरणों-नेटवर्क का उपयोग करके किए जाने वाले अनधिकृत काम साइबर अपराध होते हैं। इसलिए इन गैजेट्स को सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। किसी अनजान नंबर से भेजे गए लिंक, फाइल पर क्लिक नहीं करना चाहिए। क्लिक करते ही आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति को निजी डेटा की जानकारी न दें। इसका दुरूपयोग हो सकता है। आजकल जल्दी पैसा कमाने के लालच में ठग लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिन लोगों को डिजिटल तरीकों की समझ नहीं होती वे साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। इसलिए जागरूक रहना जरूरी है। ठगी के तरीकों की दी जानकारी साइबर थाना सवाई माधोपुर के एएसआई राज बब्बर ने बताया- सस्ती चीजों के विज्ञापन देकर झांसा दिया जाता है। डिजिटल अरेस्ट का मामला भी चल रहा है। जिसमें फर्जी पुलिस बनकर धमकाया जाता है। डिटेल मांगी जाती है। लोग डर के कारण ऑनलाइन जानकारी शेयर कर देते हैं। पुलिस कभी भी वीडियो कॉल करके पूछताछ नहीं करती। इसके अलावा ई ट्रेडिंग, ऑनलाइन गेम, ऑनलाइन रोजगार, बैंकिंग, लॉटरी, लोन ऐप और सेक्सटॉर्शन आदि कई तरीके से ठगी की जा रही है। साइबर ठगी से बचने के लिए टू स्टेप वैरिफिकेशन करना चाहिए। संचार साथी ऐप, चक्षु ऐप, ई स्केन बोट ऐप, एम कवच 2 ऐप, टैफकॉप आदि ऐप का इस्तेमाल कर ठगी से बचा जा सकता है। ठगी होने के तुरंत बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। या साइबर क्राइम पोर्टल पर आवेदन कर शिकायत दर्ज करवाएं। छात्रों के साथ सवाल-जवाब इस दौरान विधि महाविद्यालय के लॉ स्टूडेण्ट, स्टाफर्मियों द्वारा साइबर थाना पुलिस कर्मियों एवं पैनल अधिवक्ता तपेश जैन, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अक्षय सिंह राजावत से संवाद कर साइबर अपराधों से संबंधित अपनी शंकाओं को दूर किया गया एवं अपन प्रश्नों, शंकाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान विधि महाविद्यालय के वाइस प्रिंसीपल महेश चन्द त्यागी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर आनन्द गौतम ने भी उपस्थित छात्रों को साइबर अपराधों के बारे में सजग रहने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। यह लोग रहे उपस्थित जागरूकता कार्यक्रम में असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अक्षय सिंह राजावत, पैनल अधिवक्ता तपेश जैन, विधि महाविद्यालय के वाइस प्रिंसीपल महेश चन्द त्यागी, असिस्टेंट प्रोफेसर आनन्द गौतम, विधि महाविद्यालय के अन्य स्टाफकर्मी, लॉ स्टूडेण्ट, दक्ष कॉन्वेन्ट स्कूल की प्रिंसीपल प्रज्ञा स्वामी, दक्ष कॉन्वेन्ट स्कूल के विद्यार्थी, साइबर थाना सवाई माधोपुर से एसआई जगदीश प्रसाद, एएसआई राजबब्बर सिंह, कांस्टेबल महेश जाट, प्रोग्रामर रोनित जैन आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *