डिजिटल-धुरंधर्स ने 10 विकेट से शेड्यूलिंग वॉरियर्स को हराया:5 विकेट लेकर लुभावन जोशी रहे मैन आफ द मैच, प्रोडक्शन ने एडिटोरियल को 6 विकेट से दी शिकस्त

दैनिक भास्कर ग्रुप की ओर से दैनिक भास्कर प्रिमियर लीग (BPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 11 फरवरी से शुरू हुआ है, जिसका खिताबी मुकाबला 14 फरवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें भाग ले रही है। नॉक आउट के आधार पर मैच हो रहे है। पहले दिन 11 फरवरी को 3 मुकाबले हुए, जिनमें पहले ही मुकाबले में माई एफएम पैंथर टीम ने एचआर रॉयल्स टीम को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से शिकस्त दी।
दूसरे मैच में रॉयल सैटेलाइन किंग को हार का सामना करना पड़ा। रॉयल सैटेलाइन किंग को एफएंडए सुपर किंग्स टीम ने 10 विकेट से हराया।
तीसरे मैच में सिटी स्टार एसएमडी ने व्हाइट टाइगर्स एमकेटी जयपुर को 31 रन से हराया। डिजिटल धुरंधर्स की 10 विकेट से जीत
दूसरे दिन 12 फरवरी को 2 मुकाबले हुए, जिसमें पहले मुकाबले में दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम डिजिटल धुरंधर्स ने शेड्यूलिंग वॉरियर्स की टीम को 10 विकेटों से हराया।
दूसरा मुकाबला एडिटोरियर्स और प्रोडक्शन की टीमों के बीच हुआ। जिसमें प्रोडक्शन की टीम ने 6 विकेटों से जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बॉलिंग की
डीबी डिजिटल की टीम ने टॉस हारकर पहले बॉलिंग की। कप्तान समीर शर्मा की अगुवाई में डीबी डिजिटल की टीम ने शानदार और सधी हुई शुरूआत की।
अपने पहले ही शुरूआती ओवर में लुभावन जोशी ने शानदार बॉलिंग करते हुए मात्र 2 रन देकर ऑवर की लास्ट बाल पर विकेट हासिल किया।
इसके बाद दूसरा ओवर विपिन कुमार ने किया। उन्होंने अपने ओवर में 10 रन दिए।
तीसरा ओवर फिर से लुभावन जोशी ने किया। लुभावन में इस ओवर में घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 3 रन देकर 2 विकेट झटके।
पावर प्ले का अंतिम ओवर मयूर शर्मा लेकर आए। उन्होंने 4 रन दिए। पावर प्ले के बाद बढ़ी रन रेट
पावर प्ले में दी शेड्यूलिंग वॉरियर्स की टीम का कुल स्कोर 4 ओवर में 19 रन पर 4 विकेट हो गए थे और टीम खतरे में नजर आ रही थी।
इसके बाद दी शेड्यूलिंग वॉरियर्स ने पावर प्ले खत्म के बाद रन रेट बढ़ाई। पांचवां ओवर दीपक शर्मा लेकर आए, जिसमें 3 चौकों की मदद से कुल 15 रन शेड्यूलिंग वॉरियर्स की टीम ने बनाए। इसके बाद साथ ही 5 ओवर के बाद दी शेड्यूलिंग वॉरियर्स की टीम कुल 34 रन पर पहुंच गई। छठा ओवर मयूर शर्मा ने किया। उन्होंने इस ओवर में 6 रन दिए।
लुभावन जोशी ने इनिंग के अंतिम ओवर में 0 रन देकर 2 विकेट झटके और इसके साथ ही वे 3 ओवर में 1 ओवर मेडिन के साथ 5 रन देकर 5 विकेट झटकने वाले इस टूर्नामेंट के पहले बॉलर बने। बिना विकेट खोए आसानी से हासिल की जीत
इस तरह दी शेड्यूलिंग वॉरियर्स की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 67 रन बनाकर डीबी डिजिटल टीम को 68 रन का टारगेट दिया।
जिसे डीबी डिजिटल की टीम ने मांत्र 7.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए आसानी से हासिल कर दिया। इस जीत के साथ ही डीबी डिजिटल ने अपने पहले ही मैच में जीत हासिल की। और टेबल में 2 पॉइंट व 4.184 की नेट रन रेट के हिसाब से तीसरी पॉजिशन हासिल की।
अब डीबी डिजिटल टीम का दूसरा मुकाबला 13 फरवरी को प्रोडक्शन की टीम से होगा। इस मैच में जो ​टीम जीत हासिल करेगी वो सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। प्रोडक्शन ने एडिटोरियल को 6 विकेट से हराया
वहीं दूसरे मुकाबले प्रोडक्शन और एडिटोरियल की टीमों के बीच हुआ। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिटोरियल टीम ने 11.2 ओवर में 10 विकेट पर मात्र 42 रन बनाए। और प्रोडक्शन टीम को 43 का टारगेट दिया। जिसे प्रोडक्शन टीम ने 4.2 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मनीष व्यास और आर्यन शर्मा ने कमेंटरी कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया। यहां देखें फोटोज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *