राजस्थान एसओजी की टीम ने प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट करने वाले साइबर ठगों के ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि अजमेर में एक वृद्ध महिला से वाट्सएप विडियो कॉल कर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 80 लाख रुपए बदमाशों ने ठगे। बदमाशों महिला को 23 नवम्बर 2024 से 30 नवम्बर 2024 डिजिटल अरेस्ट कर यह ठगी की। महिला की शिकायत पर अजमेर में एफआईआर दर्ज हुई। जिस के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, एसओजी में केस ट्रान्सफर किया गया। एडिशनल एसपी मोहेश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने ठगी गई राशि का मनि ट्रेल का विश्लेषण करने पर पाया की यह राशी 150 खातों में ट्रान्सफर की गई है। सभी खातों जांच करने पर संदिग्ध खाता धारकों को चिन्हित किया गया। अनुसंधान से यह भी पाया गया की ठगी की राशि विभिन्न खातों से होती हुई नगद निकाल कर साइबर ठगो के मार्फत यूएसडीटी क्रप्टो करेंसी में बदली जा रही हैं। जांच में अब तक 15 आरोपीयों को गिरफ्तार कर 13 लाख रुपये, 27 मोबाइल फोन, 43 डेबिट कार्ड 19 पासबुक तथा 15 चैक बुक विभिन्न बैंको के, 16 सिम कार्ड, 13 पेन कार्ड/आधार कार्ड, 1 लेपटॉप, 1 गाड़ी स्विप्ट विडिआई बरामद किये गये। गिरफ्तार आरोपियों में 1राकेश, दिलीप, सुमर्थ, 5 रजनेश, 6अंकित, 7 राहुल शर्मा,8 मनराज यह खातें उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति है। दिलखुश इन खाता धारकों से खाते के किट इकट्टा कर संजीत, चैनसिंह, संदीप इन लोंगो को उपलब्ध कराते थे। संजीत ओर चैनसिंह ठगी की राशि को नगद रुप में प्राप्त कर तरुण, देवेन्द्र सिंह, विनेश कुमार, बृज किशोर को देकर यूएसडीटी में रुपान्तरित करवाते थे। साइबर ठगों द्वारा ठगी की राशि के कमीशन को अपने महंगे शौक पुरा करने के काम में लिया जाता था। गिरफ्तार साइबर ठगों ने देश भर में कई साइबर ठगी की वारदात की हैं। 15 बदमाशों की गई गिरफ्तारी 1राकेश गंवारिया पुत्र श्री भोलाराम गवारिया जाति बंजारा, उम्र 31 साल, निवासी मकान नं; 237 वकील के खेत के पास, जामडोली, आगरा रोड़, जयपुर। 2 दिलीप कुमार मीणा पुत्र श्री रामवतार मीणा, उम्र 25 साल, निवासी गांव हमीरपुर थाना टोडारायसिंह जिला टोंका 3.संजीत कुमार पुत्र श्री हरिराम मीणा, उम्र 22 साल, जाति मीणा, निवासी बोली, थाना बोली, जिला सवाई माधोपुरा। 4.सुमर्थ पुत्र घर्म सिंह, जाति गुर्जर, उम्र 18 साल, निवासी डिडवाडा, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर । 5.रजनेश पुत्र रामकिशोर, जाति गुर्जर, उम्र 18 साल, निवासी डिडवाडा, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर। 6.अंकित मीणा पुत्र श्री रामकिशोर, जाति मीणा, उम्र 21 साल निवासी पुनेता, थाना बोंली, तहसील बोली, जिला सवाई माधोपुर । 7.राहुल शर्मा पुत्र दलीप श्मा, जाति ब्रहामण उम्र 19 साल निवासी लोहरवाडा, थाना सुरवाल, जिला सवाई माधोपुर। 8.मनराज गुर्जर पुत्र श्री जगरूप, जाति गुर्जर उम्र 28 साल, निवासी गुर्जरो का मोहल्ला डिडवाडा थाना मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर। 9.चैनसिंह पुत्र श्री घनश्याम गुर्जर जाति गुर्जर निवासी गुर्जर मोहल्ला, गांव डीडवाडा, पुलिस थाना मलारना डुंगर, जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान । 10.संदीप पुत्र श्री जगतपाल उम्र 22 साल जाति जाट, निवासी वार्ड नम्बर 01, ढाणी 15 पीटीपी, गांव किशनपुरा उतरादा, पुलिस थाना सगंरिया, तहसिल संगरिया, जिला हनुमानगढ, राजस्थान । 11 तरुण वर्मा पुत्र श्री प्रहलाद वर्मा जाति बलाई, उम्र 31 साल निवासी प्लाट नम्बर 02, बालानन्द जी रास्ता, चांदपोल बाजार जयपुर, पुलिस थाना नाहरगढ, जयपुर, राजस्थान । 12. देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व. श्री भालसिंह जाति जाट उम्र 38 साल निवासी वार्ड नम्बर 20, व्यापारियों का मोहल्ला, तहसिल भादस, जिला हनुमानगढ, राजस्थान। 13.दिलखुश मीणा पुत्र श्री रामेश्वर मीणा जाति मीणा उम्र 22 साल, निवासी ग्राम दोसाडा, पोस्ट महारिया, तहसिल लालसोट, जिला दौसा, राजस्थान । 14.विनेश कुमार पुत्र श्री हवा सिंह जाति जाट, उम्र 38 साल निवासी गांव हरपालु कुबडी, तहसिल राजगढ, पुलिस थाना हमीरवास, जिला चूरु, राजस्थान। 15.ब्रज किशोरी तेमानी पुत्र श्री हरि नारायण तेमानी जाति अग्रवाल बनिया उम्र 64 साल निवासी मकान नम्बर 42 शिव शंकर नगर, पुलिस थाना श्याम नगर, अजमेर बाइपास रोड़, सांगानेर रोड़ के पास, श्याम नगर, जयपुर,


