डिपरापारा तिफरा के वार्ड 8 में सड़क के बीच पोल

बिलासपुर | तिफरा के डिपरापारा स्थित वार्ड-8 में मुख्य मार्ग के बीचों-बीच लगा बिजली पोल खड़ा कर दिया गया है। इससे आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मार्ग अपेक्षाकृत संकरा है और बीच सड़क में पोल होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वार्डवासियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए बिजली के पोल को शीघ्र सड़क किनारे शिफ्ट करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद और बिजली विभाग को लिखित एवं मौखिक शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नागरिकों ने कहा है कि पोल को रास्ते के किनारे जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए। – चांद कुमार पात्रे, स्थानीय निवासी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *