छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक डिप्टी रेंजर पर छेड़छाड़ का आरोप है। वन विभाग की ही महिला कर्मचारी ने उन पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, डिप्टी रेंजर ने दफ्तर में बुलाकर कहा कि पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं हैं और उन्हें समय बिताने के लिए एक साथी की जरूरत है। घटना 18 मार्च की है। महिला कर्मचारी की शिकायत पर पिथौरा के डिप्टी रेंजर सत्येंद्र कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, महिला कर्मचारी दैनिक वेनतभोगी है। घटना वाले दिन वह पौधा वितरण की जानकारी को लेकर काम कर रही थी। अधिकारियों ने बुलाया, लेकिन नहीं पहुंचे डिप्टी रेंजर काम के दौरान दोपहर करीब 2 बजे तेंदूपत्ता शाखा प्रभारी सत्येंद्र कश्यप ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। डिप्टी रेंजर ने समय बिताने के लिए साथी की जरूरत होने जैसी अश्लील और अभद्र बातें कहीं। पीड़िता ने 19 मार्च को विभाग में शिकायत की। अधिकारियों ने डिप्टी रेंजर कश्यप को बुलाया, लेकिन वे पिथौरा से बाहर होने का बहाना बनाकर नहीं आए। इसके बाद महिला ने 24 मार्च को पिथौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच सौंपी गई है- DFO महिला ने कहा कि, ऐसी बातें किसी भी महिला के लिए अशोभनीय है। मैंने डिप्टी रेंजर की शिकायत डीएफओ, प्रबंध संचालक से की है। इस पर वन विभाग के डीएफओ पंकज राजपूत ने बताया कि मामले की जांच विशाखा समिति को सौंपी गई है। शिकायत के बाद चार दिन बाद FIR जब विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो पीड़िता ने पिथौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि, थाने में शिकायत के चार दिन बाद FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं, एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने कहा कि जांच जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ———————————– इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें महिला हेडमास्टर बोलीं-टीचर ने कमर पर हाथ रखा:राजनांदगांव में बाजार में छेड़खानी की, बदनाम करने की धमकी दी; FIR के बाद आरोपी फरार छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला हेडमास्टर छेड़खानी का शिकार हुई है। आरोपी शिक्षक विष्णु शर्मा भी उसी गांव में मिडिल स्कूल में पढ़ाता है। महिला का कहना है कि, टीचर कई दिनों से परेशान कर रहा था। एक बार तो उसने कमर पर हाथ भी रखा था। पढ़ें पूरी खबर…


