राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे बागरा में आदर्श स्कूल के नवीन भवन के लोकार्पण में भाग लेंगी तथा दोपहर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगी। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी (वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता विभाग) शनिवार को सुबह 7.30 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 10.30 बजे बागरा पहुंचेंगीं। जहां वे आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल बागरा के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कलेक्टर ने बताया- दोपहर 12 बजे बागरा से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे जालोर पहुंचेंगीं। जहां वे कलेक्ट्रेट सभागार जालोर में सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व पर्यटन विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक लेंगी और दोपहर 2 बजे जालोर से जयपुर के लिए रवाना होंगी।