राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। मामला झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र में शनिवार सुबह 10:45 का है। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा गुढ़ागौड़जी के एक प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया। यहां से स्कूल की दूरी करीब 16 किमी रह गई थी। एस्कॉर्ट गाड़ी से टकराई भाजपा नेता की कार उपमुख्यमंत्री का काफिला उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता जेपी खटाना अपनी कार लेकर अचानक काफिले के बीच में घुस गए। खटाना अपनी गाड़ी को पास के ही एक रिसॉर्ट के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इतने में काफिले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी (सुरक्षा वाहन) अनियंत्रित होकर टकरा गई। डिप्टी सीएम की गाड़ी सुरक्षित निकली प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों के अनुसार, हादसे के वक्त डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की गाड़ी सुरक्षित रूप से आगे निकल चुकी थी। टक्कर मुख्य रूप से एस्कॉर्ट वाहन और भाजपा नेता की कार के बीच हुई। दोनों गाड़ियों की हेडलाइट्स और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। काफिले को रोकना पड़ा टक्कर के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से काफिले को कुछ देर के लिए मौके पर ही रोकना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया। यह सुनिश्चित किया कि उपमुख्यमंत्री और काफिले के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। कुछ समय के ठहराव और जांच के बाद उपमुख्यमंत्री एमजी ग्लोबल स्कूल (गुढ़ागौड़जी) के लिए रवाना हो गए। एमजी ग्लोबल स्कूल के कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। …. वीवीआईपी काफिले के एक्सीडेंट की ये खबरें भी पढ़िए… मुख्यमंत्री के काफिले में घुसी टैक्सी, 2 गाड़ियों से भिड़ी:रोकने वाले ASI को उड़ाया, मौत; भजनलाल खुद अस्पताल लेकर गए थे जयपुर में एक टैक्सी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में घुस गई और आगे चल रही दो गाड़ियों से भिड़ गई। इस हादसे में 1 एएसआई की मौत हो गई, जबकि 4 पुलिसकर्मी, टैक्सी ड्राइवर सहित 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। पढ़ें पूरी खबर… पूर्व सीएम वसुंधरा के काफिले की गाड़ी 3 बार पलटी, बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई बोलेरो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस की बोलेरो पलट गई। हादसे में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें बाली हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। 3 पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आई हैं। पढ़ें पूरी खबर…


