डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाई किया:सुसाइड नोट लिखा-मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा,फरवरी में शादी होनी थी

शहर के कैथूनीपोल थाना इलाके एक युवक ने डिप्रेशन के चलते सुसाइड कर लिया।बताया जा रहा है कि युवक का किसी लड़की से विवाद चल रहा था। लड़की ने इसका परिवाद पुलिस को दे रखा था। तब से युवक तनाव में था। आज परिजनों के साथ लड़की के घर पर बातचीत के लिए गया। वहां से घर लौटकर फांसी लगा ली। युवक तुषार शाक्यवाल (24) श्रीपुरा जोगी पाड़ा का रहने वाला था। प्राइवेट बैंक में जॉब करता था। युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है ‘मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा। जयंती ने फसाया है और मुझे FIR करने की धमकी दी है। फिर FIR करा दी।उसके बाद जयंती उसकी मां मधु और राजू शाक्यवाल और उसके दादा ने मिलकर फंसाया है। और FIR वापस लेने के बदले 10 लाख की डिमांड रखी है या फिर सुसाइड कर ले। अब मेरे पास पैसे तो नहीं और सुसाइड के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है। जब भी बात करें शादी की बोलते हैं और पीछे से 10 लाख की डिमांड करी।शादी भी कर लूं तो दहेज का झूठा केस लगाने की धमकी दी है राजू के जरिए। मैं अपनी मां बाप और घरवालों से नहीं कर सकता। मां-बाप को परेशान नहीं कर जाए औ रितु के घर वालों के भी हाथ जोड़कर माफी मांग लें’। ममेरे भाई जितेंद्र ने बताया कि तुषार तीन भाइयो में दूसरे नम्बर का था। अगले साल फरवरी में बड़े भाई के साथ उसकी भी शादी होनी थी। तुषार कुछ दिनों ने तनाव में था। उसके खिलाफ किसी लड़की ने पुलिस में परिवाद दे रखा था। परिवाद जांच के लिए विज्ञान नगर थाने पहुंचा। पुलिस वालों ने 2 जनवरी को उसे थाने बुलाया था। आज तुषार अपनी मां व परिवार को साथ लेकर लड़की के घर बातचीत के लिए गया था। वहां से दोपहर 3 बजे करीब वापस लौटा। तुषार ने सबसे पहले घर पहुंचकर फांसी लगा ली।बाद में परिजन घर पहुंचे तो तुषार फंदे पर लटका मिला। जिसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। पिता रामस्वरूप ने बताया एक जयंती नाम की लड़की ने उसे फंसा रखा था। लकड़ी व उसका मौसा राजू शाक्यवाल मिलकर तुषार को परेशान कर रहे थे। उससे 5 लाख की डिमांड कर रहे थे। 10-12 दिन से तुषार को मारने की कोशिश कर रहे थे। तुषार कभी घर आता था कभी नहीं आता था। तुषार रोता रहता था सोता भी नहीं था। इस बीच उन्होंने तुषार के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। वो जयंती के साथ शादी का दबाव डाल रहे थे। तुषार काफी तनाव में था। तुषार प्राइवेट बैंक में रिकवरी का काम करता था। आज लड़की ने तुषार को मिलने बुलाया था। तुषार अपनी मम्मी के साथ गया। फिर वापस आ गया। बाद में फिर अकेला लड़की के घर गया। उसने मुझे गाड़ी की चाबी दी थी। जिसके बाद मैं उसकी मम्मी को लेकर घर पहुंचा तो तुषार नीचे पड़ा था। तुषार ने सुसाइड नोट में दो तीन जनों पर परेशान करने के आरोप लगाए है। दो महीने बाद उसकी शादी होनी थी। उसकी मौत से सारी खुशियां चली गई। हमारी मांग है कि तुषार को सुसाइड के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कैथूनीपोल थाना हेड कॉस्टेबल रामेश्वर ने बताया कि एमबीएस हॉस्पिटल से युवक की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद मोर्चरी आए। परिजनों ने सुसाइड की बात बताई है। अभी शिकायत नहीं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *