डिवाइडर पर खड़े युवक को कार ने उड़ाया, VIDEO:15 फीट दूर जाकर गिरा, हाईवे पर डंपर की टक्कर से गाड़ी हुई बेकाबू

चूरू जिले के राजलदेसर थाना इलाके में एनएच 11 पर डिवाइडर पर खड़े एक युवक को कार ने उड़ा दिया। कार की टक्कर से युवक 15 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिरा। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
डंपर की टक्कर के बाद यह कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। यह हादसा रविवार शाम करीब 4 बजे का है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इन 3 फोटोज के जरिए समझिए पूरा हादसा… अब इन 3 पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला… 1. तेज रफ्तार और ओवरटेक के चक्कर में हादसा
राजलदेसर थाना इलाके के बीनादेसर गांव निवासी जितेंद्र (42) बस से उतरकर सड़क पार करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के डिवाइडर पर खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार से एक डंपर और कार आई। कार ने डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस चक्कर में जैसे ही कार डंपर के आगे आई, कार के पिछले हिस्से पर डंपर ने टक्कर मार दी। 2. डिवाइडर फांदकर तेज रफ्तार में निकली कार
डंपर की टक्कर के बाद कार बेकाबू हो गई। इसके बाद कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। यहां खड़े जितेंद्र को तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया। इससे जितेंद्र हवा में 4—5 फीट की उंचाई पर उछलकर करीब 15 मीटर दूर जाकर सड़क के दूसरी तरफ गिरा। यह हादसा इतना भीषण था कि कार डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ तेज रफ्तार से निकल गई। वहीं डंपर भी तेज रफ्तार पर अपनी लेन में निकल गया। 3. घायल को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल जितेंद्र को तुरंत रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, जितेंद्र की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और उसमें सुधार हो रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। शादी में आ रहे थे कार सवार
राजलदेसर थाने के एएसआई ईश्वरराम ने बताया कि ट्रक बीकानेर से आ रहा था, जिसमें मिट्टी पाउडर भरा हुआ था। जो बीकानेर से रेवाड़ी जा रहा था। कार में सवार लोग रतनगढ़ में शादी समारोह में आ रहे थे। कार में एक महिला और दो-तीन पुरूष सवार थे। कार बीकानेर के गंगाशहर निवासी मुकेश जांगिड़ के नाम से रजिस्टर्ड है। कार में सवार कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने ट्रक को थाने में लाकर खड़ा कर लिया हैं। फिलहाल अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ हैं। घायल जितेन्द्र बीनादेसर निवासी हैं। जो अपने गांव से राजलदेसर किसी काम से आया था। वह मजदूरी करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *