डिवाइडर से टकराई कार शादी से लौट रहे थे:सामने से वाहन की तेज रोशनी से ड्राइवर आंखों में पड़ीअनियंत्रित हो गई

फिल्लौर नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार काले रंग की कार में सवार एक परिवार फिल्लौर में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। जब कार आर्मी कैंप के पास पहुंची तो सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण ड्राइवर को सड़क स्पष्ट दिखाई नहीं दी और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय कार में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सुचारू कराया गया। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि कार में सवार लोग बलाचौर साइड से फिल्लौर शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षित हैं और सड़क पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *