नरसिंहपुर में निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि 7 घायल हैं। 3 की हालत गंभीर है। सूआतला थाना पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बरमान चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 पर हुआ। वाहन में कुल 10 मजदूर सवार थे। ये सभी छिंदवाड़ा जिले के सुरला खापा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। वे नरसिंहपुर के राजमार्ग क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में वाहन का अनियंत्रित होना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक घायल ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। हादसे में ये घायल फूलवती (50) पति शंकर गोंड
नारायण (55) पिता गोलू ठाकुर
खुर्सनिया बाई (50) पति नारायण ठाकुर
सुम्मी पति (40) झामु उइके
रतन सिंह ठाकुर बाकी दो घायलों और मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। देखिए, हादसे की तीन तस्वीरें… परिजन को फोन कर बुलाया
करेली अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ओम बरोदिया ने कहा- 7 मरीज सिविल अस्पताल लाए गए थे, इनमें से 3 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोई भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वहीं, अस्पताल चौकी की पुलिस का कहना है कि घायलों के मोबाइल से संपर्क कर परिजन को बुलाया गया है। ये खबर भी पढ़ें… JCB से केबिन तोड़कर शव निकालने का वीडियो रायसेन में सड़क किनारे खड़े ट्रक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दूसरे ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और शव केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीसी बुलाई, जिसकी मदद से ड्राइवर का शव केबिन से निकाला गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…


