डिसमिस एएसआई चोरी की कार बेचने के मामले में पकड़ा गया

हरियाणा से चोरी की कार लुधियाना शहर में बेचने के मामले में थाना साहनेवाल की पुलिस ने डिसमिस एएसआई सहित उसके 2 साथियों पर पर्चा दर्ज किया है। जिसमें दो की गिरफ्तारी हो गई, जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान डिसमिस एएसआई अमनदीप सिंह पुत्र पूर्व डीसीपी सरूप सिंह वासी गरचा कॉलोनी, मनतेज सिंह गुज्जर और गनितपाल सिंह वासी तेजिंदर सिंह वासी बाला जी कॉलोनी, रामगढ़ रोड के रूप में हुई है। इस गैंग का मुखिया डिसमिस एएसआई अमनदीप सिंह है। जब वह पुलिस में था तो अपनी सर्विस के दौरान उसने कई केसों में घोटाला किया। इसके साथ ही रेड के दौरान नशे की खेप में भी धांधली की थी। उसकी शिकायतों के चलते उसे डिसमिस किया गया। फिर उसने आरोपी तेजिंदर सिंह के साथ मिलकर 4 साल पहले चोरियां करने के लिए गैंग बनाया। पिछले 4 सालों में डिसमिस एएसआई अमनदीप सिंह पर 4 केस और तेजिंदर सिंह पर 3 केस दर्ज हुए है। इसके साथ ही गनितपाल सिंह 10 दिन पहले ही उस गैंग में शामिल हुआ था। चोरी की कार पर बाइक का नंबर लगाया था आई.ओ ने बताया कि आरोपियों ने हरियाणा के हिसार से वरना कार चोरी कर उस पर मोहाली की बाइक का (PB-65-AJ-9814) नंबर लगा लिया। उसके बाद कार को बेचने के लिए लुधियाना शहर में आकर एक व्यक्ति से संपर्क किया। जब उस व्यक्ति ने कार के कागजात मांगे तो आरोपियों ने कई तरह के बहाने बनाने शुरू कर दिए। इसके बाद कार की कीमत भी कम कर दी। इस बात पर जब उस व्यक्ति को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को टिब्बा नहर पुल के पास से पकड़ लिया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी डिसमिस एएसआई अमनदीप सिंह और गनितपाल सिंह को पकड़ा है। लेकिन तीसरा आरोपी मनतेज सिंह गुज्जर भागने में कामयाब हो गया। पकड़े आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *