डिस्कॉम का स्टोर कीपर गिरफ्तार, जेल भेजा:नया ट्रांसफार्मर देने की एवज में 3 हजार रुपए की मांगी थी रिश्वत, दो साल पहले का मामला

कोटा देहात एसीबी टीम ने जयपुर डिस्कॉम के स्टोरकीपर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। एसीबी कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया है। रिश्वत मांगने का मामला दो साल पुराना है। कोटा देहात एसीबी के एडिशनल एसपी गोपाल सिंह कानावत ने बताया- आरोपी स्टोर कीपर पंकज त्रिपाठी बूंदी जिले के लाखेरी के सहायक अभियंता विद्युत विभाग कार्यालय में कार्यरत था। उसने अक्टूबर 2022 में नया ट्रांसफार्मर देने की एवज में परिवादी से 3 हजार की रिश्वत मांगी थी। 17 जनवरी तक जेल भेजने के आदेश परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी चौकी में दी थी। शिकायत पर ट्रेप की कार्रवाई करनी थी लेकिन इसकी भनक लगते ही आरोपी ने रिश्वत नहीं ली। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसीबी देहात सीआई राजपाल सिंह ने बताया- अक्टूबर महीने में आरोपी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति जारी हुई थी, जिसके बाद आरोपी को 24 अक्टूबर को नोटिस तामील करवाया गया। नोटिस के बाद भी आरोपी उपस्थित नहीं हुआ। करीब दो महीने से आरोपी फरार था। उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी पंकज त्रिपाठी को 17 जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *