डिस्कॉम की लापरवाही से घरों में दौड़ा करंट:दो जने झुलसे, ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय पर किया प्रदर्शन

धौलपुर के कोलारी थाना क्षेत्र के बहरावती गांव में रविवार को डिस्कॉम की कथित लापरवाही के कारण घरों में बिजली का करंट फैल गया। इस घटना में एक महिला और एक पुरुष झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों का घेराव किया और प्रदर्शन किया। ग्रामीण इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार को एक हाई टेंशन लाइन घरेलू बिजली लाइन से टकराकर ‘टू फेस’ हो गई। इसके परिणामस्वरूप हाई टेंशन लाइन का करंट घरों में दौड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। घरों में करंट फैलने से एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे और अन्य कई विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने विद्युत निगम कार्यालय का घेराव कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *