डीआईजी और एसएसपी ने पुलिस फोर्स संग किया फ्लैग मार्च:पठानकोट में बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, प्रहार-2 अभियान के तहत प्रशासन अलर्ट

पठानकोट में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से “प्रहार-2” अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज शहर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया जा सके और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया जा सके।इस फ्लैग मार्च में डीआईजी बॉर्डर रेंज सुखवंत सिंह और एसएसपी पठानकोट स्वयं मौजूद रहे।
अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा ऑपरेशन इस मौके पर डीआईजी सुखवंत सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून तोड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि “प्रहार-2” अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी लगातार चेकिंग और सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *