बेमेतरा| पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने एसपी कार्यालय में सोमवार को आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं, आवेदन एवं शिकायतें प्रस्तुत की। जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, मारपीट, साइबर ठगी, पारिवारिक विवाद और थाना स्तर पर लंबित मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुने और संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को आवेदनों का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण करने कहा। तात्कालिक महत्व के कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। जरूरी निर्देश भी दिए।


