अमृतसर| डीआर जूनियर कैंपस, खंडवाला छेहरटा में होली का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हें बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सुसज्जित होकर आए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद बच्चों ने होली के गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर त्योहार का आनंद लिया। स्कूल के एमडी रविंद्र पठानिया ने सुरक्षित होली का संदेश देते हुए प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर जोर दिया। चेयरमैन दलजीत पठानिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान प्रिंसिपल हिमानी पठानिया और समूह स्टाफ उपस्थित रहा।


